रक्षाबंधन



रक्षा बंधन भाई बहनों का सबसे प्यारा त्यौहार है। यह सावन मास के महीने में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है इस त्यौहार में बहने अपने भाई को तिलक लगाकर कलाई में राखी बांधकर उनकी खुशी की कामना करती हैं। वहीं भाई बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन देता है।
माना जाता है कि इस दिन श्री कृष्ण जी को सुदर्शन चक्र से तर्जनी उंगली में चोट लग गई थी तभी द्रोपति जी ने अपने साड़ी का एक किनारा फाड़ कर उनकी उंगली पर बांध दिया था, तभी श्री कृष्ण जी तभी श्री कृष्ण जी ने उन्हे उनकी सुरक्षा का वचन दिया था। इसलिए यह एक दूसरे की रक्षा और सहयोग की भावना का पर्व माना जाता है।
 इस दिन मैं सुबह जल्दी उठकर अच्छे से तैयार होकर अपनी मां के साथ यह त्यौहार मनाता हूं मेरी मां का कोई भाई नहीं है तो वह मुझे राखी बांधती हैं और मुझे उपहार भी देती है। मैं उन्हें राखी बांधने के बाद उनसे बोलता हूं कि मैं उनकी हमेशा रक्षा करूंगा और ख्याल रखूंगा । इस दिन मेरे पापा की बहने भी राखी बांधने आती हैं हम सभी खुशी-खुशी यह त्यौहार मनाते हैं।


Comments